बल्देवगढ़: टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर विंध्यवासिनी मंदिर के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक गंभीर घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग विंध्यवासिनी मंदिर के पास एक ईको कार चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार घायल बाइक चालक बबलू कुशवाहा निवासी डुडूखेरा भेलसी का बताया गया।घायल अवस्था में बबलू कुशवाहा को पुलिस के द्वारा बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।