तिजारा: भिवाड़ी के राजीव गांधी एंक्लेव सोसाइटी में बिजली संकट गहरा, क्षतिग्रस्त आर्म्ड केबल से आग का खतरा
Tijara, Alwar | Jul 13, 2026 भिवाड़ी के राजीव गांधी एंक्लेव सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है। सोसाइटी में घरों के बिजली कनेक्शन के लिए लगाई गई आर्म्ड केबल पोल से उतरकर जमीन पर गिर गई है और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। केबल में आग लगने की घटना भी हो रही है। सोसाइटी के लोगों ने सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।