उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना में एक नाबालिग पर साड़ी शोरूम के बाहर रखे दुपट्टों में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना 12 नवंबर को दोपहर करीब 1:15 बजे हनुमान मंदिर के पास स्थित कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर हुई। दुकानदार की शिकायत के मुताबिक, नाबालिग ने दुपट्टों में आग लगाई और मौके से फरार हो गया। हालांकि, दुकानदारों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलसने की सूचना है। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध नाबालिग को इस्लामिया मदरसे के पास से पकड़ लिया। मवाना थाने में FIR दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। #Meerut #Mawana #UttarPradesh #CCTVFootage
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026