हरदोई: सांडी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में प्रेमी घायल, जहर खाने से प्रेमिका की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2025 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में प्रेमी घायल अवस्था में पड़ा मिला जबकि प्रेमिका ने जहर खा लिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची दोनों को हरदोई के मेडिकल कॉलेज पहुँचाया।यहां पर चिकित्सक ने प्रेमिका की हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जबकि घायल प्रेमी को इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है।