03.प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
---------------दिनांक-25/07/2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का नालंदा में हुआ सीधा प्रसारण**
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूरे बिहार के सभी जिलों में वीडियो लाइव प्रसारण किया गया।
इसी क्रम में नालंदा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
नालंदा जिले में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकासात्मक पहलों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई।
इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, रोजगार, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ राज्य के नागरिकों तक पहुँच रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पैंपलेट का वितरण किया गया।
साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत नूरसराय अंचल के पात्र महादलित, अनुसूचित जाति एवं अन्य लाभुकों के बीच भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (पर्चा) का वितरण किया गया। इससे भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिले से NEET परीक्षा-2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जोरस्वी राय, आशीष रंजन एवं मैट्रिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों आनंद कुमार, दिव्या कुमारी, सत्या राज को माननीय सांसद, नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार, श्रीमती तनुजा कुमारी अध्यक्ष जिला परिषद बिहारशरीफ एवं श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका तथा पोषण ट्रैकर एवं केंद्र संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, श्रीमती तनुजा कुमारी, अध्यक्ष जिला परिषद बिहारशरीफ, श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी, नालंदा, उप विकास आयुक्त ,नालंदा, नगर आयुक्त, नगर निगम बिहार शरीफ, अपर समाहर्ता नालंदा, वरीय उपसमाहर्ता नालंदा एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Vijay Kumar Choudhary
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
#SevaSankalpSamarpanK100Din
#100DinBemisal
#SamriddhBihar
#ViksitBharat
31 views | Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026