धनौरा: जमीन के विवाद में धोखाधड़ी करने वाले दो महिलाओं सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गजरौला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
जमीन के मसले में धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ के विरूद्ध मुकदमा दर्जी करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी रविपाल सिंह पुत्र रोशन सिंह व फौंदापुर गांव निवासी पवन कुमार व कलावती आदि पक्ष के मध्य द्वारा दर्ज कराई गई 04.07.2019 को धनौरा में भूमि खरीदने को लेकर इकरारनामा कराया था।