धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में मछली पकड़ने गए ग्रामीण के डूबने की घटना, गोताखोर कर रहे तलाश, परिवार के लोग परेशान
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में बीती 31 दिसंबर की सुबह मछली पकड़ने गए ग्रामीण का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि वह अपने चाचा के साथ गया था, लेकिन उसके चाचा को गांव पहुंच गए, लेकिन वह नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश कराई जा रही थी। लेकिन आज SDRF की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में तलाश शुरू की है।