धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, मौत से परिवार में मचा कोहराम
घरेलु कलह के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के एक ग्राम की है। यहां एक किसान का परिवार रहता है। घरेलू कलेश चलते शुक्रवार को उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर स्वजन को इसका पता चला। इसके बाद उनकी मौत हो गई।