धनौरा: गजरौला के एक मोहल्ले में दुकान से सामान लेने जा रही महिला के साथ छेड़छाड़, घटना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार दोपहर 2:00 बजे दुकान से सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में खड़े युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद वह हंगामे की स्थिति बन गई, आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक घटना कैद हो गई।