धनौरा: बछरायूं के गांव पपसरा बांगर में जमीन के विवाद में विवाहिता को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर कार्रवाई को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में देवर ससुर सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के ग्राम पपसरा बांगर में दीपक कुमार का परिवार लेता है। उनकी पत्नी रीना देवी का आरोप है कि 26 दिसंबर को उनके देवर रणदीप, ससुर अजीत सिंह व वीरवती ने पीट दिया था।