ब्रेकिंग न्यूज | शिवपुरी
पडोरा में मंदिरों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना से आक्रोश, ग्रामीणों की महापंचायत; संदिग्ध को पुलिस के हवाले करने की चर्चा
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पडोरा में दीपावली की चौदस के अवसर पर 12 से अधिक मंदिरों में भगवान एवं देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पडोरा में महापंचायत आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।
बताया जा रहा है कि मंदिरों में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से आहत ग्रामीण आरोपी की तलाश में दिन-रात जुटे हुए हैं। ग्रामीण स्वयं पुलिस के साथ मिलकर घटना से जुड़े तथ्यों और संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी जुटाने में सहयोग कर रहे हैं।
इसी बीच चर्चा है कि ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के संज्ञान में लाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मायापुर थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है और घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों की मांग है कि मंदिरों में मूर्तियां तोड़ने की इस घटना के पीछे कौन है, इसका खुलासा किया जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#Shivpuri #Padora #MayapurPolice #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPPolice #TempleNews #ShivpuriNews #PNEWZINDIA