अपना घर आश्रम में कलेक्टर ने प्रभुजनों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई और फल वितरित कर दी शुभकामनाएँ
शिवपुरी। दीपावली के पावन पर्व पर अपना घर आश्रम शिवपुरी में आत्मीयता और खुशियों का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरपित वर्मा ने अपना घर आश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत प्रभुजनों (आश्रमवासियों) के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।
इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी प्रभुजनों को मिठाई एवं फल वितरित किए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं डीएफओ श्री सुधांशु यादव भी उपस्थित रहे।
इस पहल के माध्यम से दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद एवं आश्रय प्राप्त कर रहे लोगों के बीच अपनत्व, संवेदना और खुशियों का संदेश दिया गया।
#Shivpuri #Diwali2026 #ApnaGharAshram #CollectorShivpuri #MPPolice #Humanity #Deepawali