ब्रेकिंग न्यूज | शिवपुरी
पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, एक ने छत से लगाई छलांग, पैर में आई चोट
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सामने देखते ही जुआरी इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक जुआरी ने पकड़े जाने के डर से छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में चोट आ गई।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल जुआरी को उपचार के लिए ले जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
#Shivpuri #PoliceAction #DehatThana #Gambling #BreakingNews #MPPolice #PNEWZINDIA