नाथनगर: मेयर ने वार्ड 4 में दो और वार्ड 1 में एक प्याऊ का किया उद्घाटन
भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को राहत देने की दिशा में पहल करते हुए नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 4 में दो नए पियाऊ का उद्घाटन किया गया। अहमदनगर और मदनीनगर गली नंबर-2 में सोमवार को मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने फीता काटकर इन पियाऊ का शुभारंभ किया। पियाऊ शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।