मनोहरथाना: श्री विश्वकर्मा भगवान के नवीन मंदिर का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न
मनोहरथाना में श्री विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान विश्वकर्मा जी के नवीन मंदिर पुनर्निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह हर्षोल्लास व पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सोमवार सुबह 9 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिला पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की विधिवत नींव रखी गई।