बरहेट: शिवगादी चौक पर एसडीपीआई ने SIR के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग के इस्तीफे की मांग
एस आई आर प्रक्रिया के विरोध में रविवार को शिवगादी चौक बरहेट में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एस आई आर प्रक्रिया वापस लेने और भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के साहिबगंज जिला अध्यक्ष अब्दुल समद ने किया।