बाह: बासौनी सहित विभिन्न थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 13 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पूर्वी जोन के थाना बासौनी सहित अन्य थानों पर 13 वारंटी अभियुक्तों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें थाना बासौनी, थाना बसई अरेला, थाना पिढ़ौरा, थाना डौकी आदि शामिल है, इन सभी 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।