बाह: गांव पलोखरा के पास किसान की करीब 14 बीघा खेत की सरसों की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग,मचा हड़कंप
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पलोखरा के पास एक किसान ने अपनी करीब 14 बीघा की सरसों की फसल को काटकर एक जगह पर इकट्ठा कर दिया था। किसान की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई, फसल के नष्ट होने से किसान फफक फफक कर का रोने लगा, और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।