सिकंंदराबाद: दनकौर तिराहे पर बोर्ड के क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस से मिले वैश्य समाज के लोग, कार्रवाई की मांग की
दनकोर तिराहे पर बोर्ड के क्षतिग्रस्त होने पर बुधवार को पुलिस से वैश्य समाज के लोग मिले और शिकायत दी। बता दें कि नगर के दनकोर तिराहे पर श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से लोहे के दो बोर्ड लगवाए गए थे। जिन्हें सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना को लेकर समिति के लोगों के साथ समाज के लोगों में आक्रोश है।