सिकंंदराबाद: खानपुर गांव में अंडर ब्रिज के सर्वे को पहुंचे रेलवे के अधिकारी, ग्रामीण में खुशी का माहौल
खानपुर गांव में अंडर ब्रिज के सर्वे को रेलवे के अधिकारी पहुंचे। रेलवे के अधिकारी पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दोड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि अंडर ब्रिज बनने से उनके गांव के पास से गुजर रहे ट्रक पर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी। रेलवे ट्रक पार करने के दौरान गांव के कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। --