विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड्स-एसडीईआरएफ और वॉलंटियर्स मुस्तैद
---
माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित विसर्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स द्वारा बताया गया कि नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ जिला खंडवा श्री आशीष कुमार कुशवाहा के निर्देशन में लगभग 50 होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ जवानों तथा 100 से अधिक वॉलंटियर्स को निर्धारित विसर्जन स्थलों पर तैनात किया गया है।
एसडीईआरएफ जिला खंडवा श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने बताया कि कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर एवं हवलदारों के समन्वय से तैनात दल घाट सुरक्षा, जल दुर्घटनाओं की रोकथाम, भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था में सहयोग तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुस्तैद है।उन्होंने बताया कि विसर्जन व्यवस्था को सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वॉलंटियर्स की प्रत्यक्ष तथा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ब्रीफिंग की गई। इस दौरान ड्यूटी के प्रति सतर्कता, आपसी समन्वय, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, सतत निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें, गहरे पानी, तेज बहाव एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें तथा होमगार्ड्स, एसडीईआरएफ, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन कर विसर्जन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
3 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026