गोला: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश गोरखपुर मंडल द्वारा आयोजित मण्डलीय शिक्षक सम्मान समारोह
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर मंडल द्वारा मंडलीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी व बड़हलगंज के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे चिल्लूपार के विधायक व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संगठन के पदाधिकारीओ के साथ समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।