गोला: शंकरपुर में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या को लेकर युवा धरने पर बैठे, मौके पर पहुंचे तहसीलदार
गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल छोर पर स्थित विकासखंड बेलघाट के अंतर्गत आने वाले बहादुरपुर से कुरी बाजार तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग की समस्या को लेकर शंकरपुर मुख्य चौराहे पर क्षेत्र के युवा धरने पर बैठ गए। धरने का नेतृत्व कर रहे रौनक सिंह ने बताया कि बहादुरपुर से लेकर कुरी बाजार की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है|