गोला: गोला क्षेत्र में भारी बारिश से पांच रिहायशी खपरैल के मकान ढहे, रोइनीडीह के प्राथमिक विद्यालय में भी घुसा पानी
Gola, Gorakhpur | Sep 29, 2024 गोरखपुर में हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। निचले स्थानों पर भारी जलभराव कि स्थिति बन गई है। गोला क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय मे पानी भरने के साथ पांच रिहायशी मकान भी गिर गए। वहीं तहसील मे बने आपदा राहत प्रकोष्ठ के पास ऐसी किसी भी घटना की सूचना अभी तक नहीं पंहुची है।