गोला: शंकरपुर में छठवें दिन भी कर्नल राजेन्द्र यादव स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठे रहे, मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुँचे
Gola, Gorakhpur | Sep 30, 2024 गोरखपुर जनपद के बेलघाट ब्लाक अंतर्गत आने वाले शंकरपुर में अशोक स्तंभ के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके रोड को बनवाने की मांग को लेकर बीते 24 सितंबर को कर्नल राजेन्द्र यादव धरने पर बैठ गए थे। रविवार को धरने के छठवें दिन स्थानीय लोगों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 6 दिन बीत जाने के बाद भी जिले या तहसील का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।