गोला: ग्राम लेडुवाबारी में छप्पर गिरने की सूचना पर बाँसगाँव तहसील प्रशासन ने गाँव पहुँचकर किया निरीक्षण, जानकारी निकली झूठी
Gola, Gorakhpur | Sep 29, 2024 गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा लेडुवाबारी में अचानक छप्पर गिरने से कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने और उनके मलबे में दबे होने की सूचना पर प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ तहसीलदार बांसगांव और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, ताकि राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया जा सके।