गोंडा: गोंडा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण DRM ने किया, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश
Gonda, Gonda | Feb 21, 2025 लखनऊ मंडल के DRM गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार 3 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। RPF और CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। DRM ने CCTV कैमरों से लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। स्टेशन के आसपास के अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने को कहा। रात मे बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए, तथा उन्होंने प्लेटफार्म के स्टालों का निरीक्षण किया।