गोंडा: जिले के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर लखनऊ रोड जाम कर किया विरोध, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Gonda, Gonda | Feb 21, 2025 अधिवक्ता अधिनियम 1961 के संशोधन बिल का जिले के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध किया है, सड़क पर बैठकर अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बिल वापस लेने की मांग की है,अन्य तहसीलों के वकीलों ने भी प्रदर्शन कर संशोधन बिल का विरोध किया है,गोंडा लखनऊ राजमार्ग को जामकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार दोपहर 1बजे मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।