गोंडा: गोंडा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के आदेश पर की गई सख्त कार्रवाई
Gonda, Gonda | Feb 20, 2025 गोंडा में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरायनपुर माझा क्षेत्र में 23,705.5 वर्ग मीटर में अवैध खनन का खुलासा किया है। इस गंभीर मामले की जांच उप जिलाधिकारी करनैलगंज द्वारा की गई। जिसमें अवैध खनन के पुख्ता प्रमाण मिले। गुरुवार 5 बजे जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।