गोंडा: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गोष्ठी
Gonda, Gonda | Feb 20, 2025 SP विनीत जायसवाल ने गुरुवार 3 बजे पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के साथ आगामी त्योहारों महाशिवरात्री, होली पर्व के दृष्टिगत गोष्ठी की। जहाँ मौजूद व्यापारी बन्धुओं द्वारा ट्रैफिक से सम्बन्धित दिये गये सुझावों को सुनकर व्यापारियों को आश्वस्त किया। वहीं उन्होंने कहा सड़कों व सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।