फर्रुखाबाद: प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने अस्पताल जाते समय रोडवेज बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा में बच्चे को दिया जन्म
फर्रुखाबाद शहर में एक गर्भवती महिला ने रोडवेज बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। पड़ोस की दो महिलाएं उसे प्रसव पीड़ा के बाद लोहिया अस्पताल ले जा रही थीं, तभी रास्ते में यह घटना हुई। शहर की काशीराम कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह की पत्नी आशिया को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उनके पति हिम्मत सिंह उस समय मैनपुरी गए हुए थे। ऐसे में पड़ोस की सुनीता और एक