मछलीशहर: उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित
मछलीशहर उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फाइलेरिया एमडीए अभियान की तैयारियों, कार्य योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन व उससे बचाओ की दवा सेवन करने को लेकर शपथ दिलाई गई।