मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के सजईंकला गांव स्थित बगीचे में मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, राजकीय सम्मान के साथ किया गया दफन
पवांरा थाना क्षेत्र के सजईंकला गांव में एक बगीचे में रविवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मरा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया, मुख्य आरक्षी चालक विनोद कुमार द्विवेदी व हेड कांस्टेबल आशीष यादव के साथ मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को बगल में ही गड्ढा खोदवाकर राजकीय सम्मान के साथ दफन करवा दिया।