मछलीशहर: शहर में विद्युत उपकेंद्र की दीवार गिरने पर दो नामजद सहित दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा हुआ दर्ज
विद्युत उपकेंद्र की चारदीवारी गिराने और खाली पड़े आवासों और शौचालयों में तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अभिषेक केशरवानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।