मछलीशहर: मछलीशहर जंघई मार्ग पर चितांव मोड़ पर गाड़ी पलटी, स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाला।
मंगलवार को शाम बजे 4 बजे के करीब मछलीशहर जंघई मार्ग पर जा रही गाड़ी चौकी खुर्द गांव में चितांव मोड़ के पास पलट गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल गाड़ी से सब लोगों को सुरक्षित निकाला। प्रत्यक्षदर्शी बामी गांव निवासी कल्पेश प्रजापति ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग खपडहा गांव के थे जंघई ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे।