मछलीशहर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मां के जेवर और नक़दी लेकर हुई फ़रार
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती मां के गहने और घर में रखी ₹50 हज़ार की नक़दी लेकर तीन दिन पहले फ़रार हो गई है। घटना का मुक़दमा दर्ज कराने के लिए युवती का पिता तीन दिन से थाने का चक्कर लगा रहा है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुक़दमा दर्ज किया जायेगा।