ओबरा: तेलगुड़वा चौराहे के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Oct 21, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास मंगलवार की देर शाम हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।