पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
हरदोई। 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के शौर्य, साहस और समर्पण को याद किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Bilgram, Hardoi | Oct 21, 2026