मुंगावली: सेहराई में लोधी युवा संघ की बैठक, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर
सेहराई में रविवार दोपहर लगभग तीन बजे लोधी युवा संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।