पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अरुण तिवारी नामक युवक को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरुण तिवारी उर्फ राहुल तिवारी को अवैध तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अरुण तिवारी ने बताया कि वह जौनपुर जनपद से अज्ञात व्यक्ति से ₹6000 में अवैध तमंचे को खरीदा था और क्षेत्र में भाग जमाने के लिए वह उसे कमर में खोसकर चलता था।