पेटलावद: कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी
बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में हम सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पित है।