पेटलावद: रायपुरिया में दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान से ₹50 हजार की हुई चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुए दो बदमाश
29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे रायपुरिया में एक हार्डवेयर की दुकान से दिनदहाड़े दो बदमाशों ने 50 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दो बदमाश शातिराना तरीके से दुकान के गले से रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रायपुरिया पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस के द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है।