रिविलगंज: श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान रिविलगंज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
भगवान श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान बुधवार को रिविलगंज शहर का कोना- कोना श्रद्धालु भक्तों से पट गया था। गौतम स्थान रिविलगंज एक बार फिर रामधुन में मग्न हो गया था। जय श्रीराम.. जय बजरंगबली.. आदि धार्मिक गगनचुम्बी जयकारा लगाते एवं भगवा झंडा लहराते श्रद्धालुओं का जत्था प्रभु श्रीराम एवं वीर बजरंगबली की प्रतिमाओं के साथ चल रहा था। देवी-देवताओ