गुदड़ी: किसान समृद्धि योजना से अनिल भुइंया की खेती को मिली नई उड़ान, महंगी डीजल से सौर ऊर्जा सिंचाई तक का सफर
पश्चिमी सिंहभूम जिले के दुर्गम एवं दूरस्थ गुदड़ी प्रखंड के ग्राम कोडांगकेल, पंचायत टोमडेल निवासी किसान श्री अनिल भुइंया की कहानी मेहनत, सही जानकारी और सरकारी योजना के प्रभावी उपयोग से कृषि क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक मिसाल है। इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त श्री अनिल भुइंया के पास लगभग दो एकड़ खेती योग्य भूमि है। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों