गुदड़ी: सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
सोनुआ-गुदड़ी मुख्य मार्ग पर सातवा के समीप बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सनी हेंब्रम (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक राजखरसवां का निवासी बताया जा रहा है।