जांजगीर: जिला अस्पताल जांजगीर के सिविल सर्जन पर मनमानी करने का आरोप, ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे दो युवक
आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार, जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के खिलाफ एक के बाद एक मामला सामने आने लगा है। डाक्टर और नर्सिंग स्टॉफ के आक्रोश के बाद दो युवक कम्प्यूटर आपरेटर के पद में नियुक्ति आदेश पाने के बाद भी ज्वाइनिंग के लिए भटकते नजर आए। दोनों युवको ने सिविल सर्जन और जिला अस्पताल प्रबंधक पर नौकरी के बदले पैसा मांगने का आरोप लगाया है।