जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में EVM वेयरहाउस का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण
आज गुरुवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।