जांजगीर: जिला अस्पताल जांजगीर के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जसवाल के खिलाफ शुरू हुई जांच
आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिला अस्पताल के डाक्टर और नर्सिंग स्टॉफ का सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने जाँच की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के सभा कक्ष में जाँच टीम के सामने डाक्टर और स्टॉफ नर्स ने अपना बयान दर्ज कराया। सिविल सर्जन पर जाँच प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए, सिविल सर्जन को पद से हटाने की और मांग।