ब्यौहारी: नौडिया गांव में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नौडिया गांव में 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।जानकारी शनिवार सुबह 7 बजे सामने आई है।