सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं निताशा राकेश सिहाग
सिरसा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राष्ट्रीय बैठक एवं कार्यशाला में भाजपा हरियाणा की प्रदेश सेवा संकल्प अभियान समिति की सदस्य एवं भाजपा सिरसा की पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने सहभागिता की। कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभियान की आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान अभियान को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों को व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
निताशा राकेश सिंहाग ने कहा कि प्रदेश समिति सदस्य के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के निर्देशानुसार, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के साथ जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा ‘सेवा’ है। इसी सेवा भाव को संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान की वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि और संगठन हमारा माध्यम” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के कार्यों को नए विस्तार तक पहुंचाया जाएगा।